• Home
  • जौनपुर
  • जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 5 की मौत, 15 घायल
Image

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 5 की मौत, 15 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस भयावह दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9 बजे बक्सा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज और कुल्हनामऊ के बीच हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हाईवे पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बक्सा थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल और नौपेडवा सीएचसी भिजवाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। पंद्रह घायल यात्रियों का इलाज जारी है। हादसे के बाद क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को हाईवे से हटाया गया और यातायात पुनः सामान्य कर दिया गया है।

Releated Posts

75 वर्षीय बुजुर्ग ने की 40 वर्षीय विधवा से शादी, सुहागरात के अगले दिन मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक अजीबोगरीब और हैरान कर…

ByByHindustan Mirror News Sep 30, 2025

कार्यकर्ता पीला गमछा डालकर अधिकारियों से मिलने जाता है,तब मुझे सामने है पाता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:19 जुलाई 2025 जौनपुर: ओपी राजभर का तीखा बयान – “पीला साफा अब सिर्फ परिधान नहीं,…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2025

जौनपुर: आशापुर गांव में महेंद्र राजभर की पिटाई, ओम प्रकाश राजभर पर लगाया साजिश का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025 जौनपुर जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के आशापुर गांव में मंगलवार को…

ByByHindustan Mirror News Jun 11, 2025

जौनपुर: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 जौनपुर जिले की जफराबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top