• Home
  • अलीगढ
  • पंचायत प्रतिनिधियों को वेबसाइट से जोड़ने का अभियान तेज
Image

पंचायत प्रतिनिधियों को वेबसाइट से जोड़ने का अभियान तेज

हिन्दुस्तान मिरर | 26 जून 2025
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि परिषद की वेबसाइट www.aipp.in को सक्रिय रूप से प्रचारित किया जा रहा है। इस वेबसाइट पर परिषद की स्थापना से लेकर अब तक की समस्त जानकारी, उद्देश्यों, राष्ट्रीय व राज्य पदाधिकारियों की सूची, और परिषद की गतिविधियों का विवरण उपलब्ध है।

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने देशभर के राज्य पंचायत अध्यक्षों को पत्र भेजकर अपील की है कि वे जिला व ब्लॉक स्तर तक के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को वेबसाइट से जोड़ें। यह भी कहा गया कि पंचायत प्रतिनिधियों के हित में होने वाले कार्यक्रम, सम्मेलन व विचार गोष्ठियाँ वेबसाइट पर साझा की जाएं।

ठाकुर गवेंद्र सिंह ने बताया कि वेबसाइट से जुड़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं केंद्रीय स्तर पर ज्ञात होंगी और अखिल भारतीय पंचायत परिषद उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठा सकेगी। साथ ही परिषद के उद्देश्यों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का कार्य भी प्रभावी रूप से हो सकेगा।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *