Image

छतरपुर: मछली पकड़ने गया था ,उठा ले गया मगरमच्छ, मौत

छतरपुर में मगरमच्छ ने युवक को बनाया शिकार, नदी किनारे मिला अधखाया शव

छतरपुर, मध्यप्रदेश। जिले के भियंताल गांव में केन नदी किनारे मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक युवक की पहचान मिजाजी रैकवार के रूप में हुई है, जो शनिवार सुबह लगभग 9 बजे मछली पकड़ने निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।

मछुआरे को ढूंढते स्थानीय नागरिक व पुलिस

परिजनों को जब उसकी चिंता हुई, तो उन्होंने गांववालों के साथ उसकी तलाश शुरू की। टोरिया धमना नाले के पास युवक के कपड़े और मछली पकड़ने का जाल मिला। स्थानीय निवासी बाबू लाल ने बताया कि जब मिजाजी जाल बिछा रहा था, तभी एक विशाल मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे जबड़ों में दबाकर नदी में खींच ले गया।

शनिवार देर रात तक ग्रामीण उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार रविवार सुबह नदी किनारे युवक का अधखाया धड़ पानी में उतराता हुआ मिला। सूचना पर चन्द्रनगर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

स्थानीय निवासी शेरा यादव के अनुसार हाल ही में लगातार हुई बारिश के चलते केन नदी उफान पर है और कई मगरमच्छ नदी के किनारे तक आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी दो मगरमच्छ दिखाई दिए थे, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, जिससे उनके भरण-पोषण में मदद मिल सके। साथ ही, नदी किनारे गश्त और निगरानी बढ़ाने की भी अपील की गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Releated Posts

एमपी के बालाघाट में बड़ी सफलता: 77 लाख का इनामी कबीर समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है।…

ByByHindustan Mirror News Dec 7, 2025

दतिया में BJP-RSS से जुड़े लोग बने BLO के सहयोगी, कांग्रेस ने उठाए सवाल; कलेक्टर ने माना त्रुटि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BJP-RSS…

ByByHindustan Mirror News Nov 25, 2025

MP पुलिस भर्ती में 900 चयनित अभ्यर्थियों ने नहीं ली ज्वॉइनिंग, 50 पर FIR दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 2023 में…

ByByHindustan Mirror News Nov 21, 2025

20 दिन की मेहनत से पलटी किस्मत, गरीब मजदूर महादेव प्रसाद को एक साथ मिले तीन कीमती हीरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रहने वाले बुजुर्ग मजदूर महादेव प्रसाद प्रजापति की किस्मत 20…

ByByHindustan Mirror News Oct 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top