• Home
  • अलीगढ
  • भव्य और एतिहासिक खूबसूरती की मिसाल बनेगा एतिहासिक अचल सरयू पार लीला
Image

भव्य और एतिहासिक खूबसूरती की मिसाल बनेगा एतिहासिक अचल सरयू पार लीला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नगर निगम के राजस्व में होगी वृद्धि की दिशा में एक नया उदाहरण बनेगा अचल सरोवर

नगर आयुक्त ने किया अचल सरोवर का निरीक्षण-संचालन के ठेकेदार का हुआ चयन-नगर आयुक्त ने अगले 48 घंटे में अचल ताल को हैंडओवर कर संचालन करने के ठेकेदार को दिए निर्देश

शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान अचल सरोवर को अब एक आकर्षक पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अचल सरोवर के 10 वर्षों के वार्षिक रखरखाव हेतु ई-निविदा प्रणाली की कार्यवाही पूर्ण करते हुए अचल सरोवर के संचालन व मेंटिनेंस के लिए नामित एजेंसी को तत्काल इसका संचालन करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने व सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित ठेकेदार को अचल सरोवर को हैंडओवर करने के निर्देश दिए है।

नगर निगम के राजस्व में होगी वृद्धि

नगर आयुक्त ने बताया किअचल सरोवर के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए नगर निगम द्वारा पिछले दिनों ई निविदा प्रकिया पूर्ण कर अचल सरोवर की साफ सफाई रखरखाव मेंटेनेंस का जिम्मा फर्म को दिया गया है। इस नई व्यवस्था से अचल सरोवर नगर निगम के लिए राजस्व वृद्धि की दिशा में एक नया उदाहरण बनेगा इसके संचालन मेंटिनेंस के लिए संबंधित एजेंसी नगर निगम को राजस्व देगी और नगर निगम इस राजस्व का इस्तेमाल शहर के विकास कार्यों और नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने में करेगा।

श्री रामलीला महोत्सव के अवसर पर परंपरागत 21 सितंबर को निकाली जाने वाली सरयू पार लीला को भव्य और आकर्षक रूप में मनाए जाने के दृष्टिगत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार दोपहर अचल सरोवर का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को ले जाकर अचल सरोवर का निरीक्षण किया और निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने तत्काल ठेकेदार को इसके संचालन व मेंटिनेंस की रूपरेखा अगले 48 घण्टे में तैयार कर तत्काल व्यवस्था को कराये जाने के निर्देश दिए है ।

नगर आयुक्त ने बताया कि सोमवार से संबंधित ठेकेदार के आश्वासन के अनुसार भव्य रूप से काम शुरू किया जाए और आगामी सरयू पार लीला को आकर्षक एवं भव्य रूप में निकाला जाए अब अचल सरोवर का मेंटेनेंस का कार्य थर्ड पार्टी को दे दिया गया है। इससे अब शहर वासियों का अचल सरोवर को पिकनिक पॉइंट के रूप में डेवलप करने का स्वप्नन साकार होगा

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *