• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ: आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान से उत्तर प्रदेश में 25 की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश
Image

लखनऊ: आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान से उत्तर प्रदेश में 25 की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बीते 24 घंटों में 14 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 महिलाएं और 2-3 साल की बच्चियां शामिल हैं। एक महिला की मौत आंधी-तूफान के कारण हुई है। सबसे अधिक प्रभावित जिला प्रयागराज रहा, जहां 5 लोगों की जान गई। इसके अलावा, जौनपुर में 4, ललितपुर, गोरखपुर, बरेली और बिजनौर में 2-2, तथा कानपुर देहात, कुशीनगर, शाहजहांपुर, लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी और जालौन में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने और जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने का आदेश दिया है। एकीकृत आपदा नियंत्रण केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 14 जून से 15 जून के बीच ये घटनाएं हुईं, जिनमें रविवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सबसे अधिक जनहानि दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराकर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही, जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और राहत कार्यों की नियमित निगरानी करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों या निचले इलाकों में जाने से बचें और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top