• Home
  • अलीगढ
  • आयुक्त संगीता सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
Image

आयुक्त संगीता सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 03 सितम्बर 2025।
अलीगढ़ मण्डल की आयुक्त संगीता सिंह ने बुधवार को तहसील खैर के टप्पल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने महाराजगढ़, शेरपुर, ऊंटासानी, मिर्जापुर, पखोदना, नगला चण्डी, नगला रामस्वरूप, नगला अमर सिंह, घरवरा व लालपुर गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

आयुक्त ने बताया कि निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने टप्पल मण्डी में राहत इंतजामों की समीक्षा की और एसडीएम खैर शिशिर सिंह व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, लोनिवि व पुलिस प्रशासन सहित ओखला बैराज के अधिकारी भी शामिल रहे।

निरीक्षण में राहत शिविरों की व्यवस्था, नावों की उपलब्धता, पशुओं के लिए चारे और दवाइयों की स्थिति की जानकारी ली गई। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में दो बाढ़ चौकियां टप्पल मण्डी और किसान इंटर कॉलेज पखोदना में स्थापित की गई हैं। एनडीआरएफ की टीम पहुँच चुकी है, जबकि पीएसी की टीम पहले से मुस्तैद है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का सही आकलन किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य टीम को आवश्यक औषधि किट तैयार रखने को कहा। एमओआईसी ने जानकारी दी कि सीएचसी में 50 बेड और पर्याप्त दवाएँ उपलब्ध हैं।

गाँव महाराजगढ़ के किसान रामवीर सिंह ने बताया कि फसलें पानी में डूबने की कगार पर हैं, लेकिन प्रशासन से समय रहते मदद मिली है। वहीं ग्रामीण राजकुमारी देवी ने कहा कि पहली बार किसी वरिष्ठ अधिकारी ने गाँव आकर समस्याएँ गंभीरता से सुनी हैं, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर, अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 27-2-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएनएमसी में उन्नत कॉर्नियल क्रॉस-लिंकिंग सुविधा शुरू जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

कल्याण सिंह हेबीटेट सेंटर में बीएलओ सम्मान एवं परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित अलीगढ़, 27 फरवरी…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

श्री वार्ष्णेय मंदिर में रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली की धूम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: फूलों और हर्बल गुलाल के साथ भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु अलीगढ़ स्थित श्री वार्ष्णेय…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top