• Home
  • अलीगढ
  • श्री वार्ष्णेय मंदिर में रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली की धूम
Image

श्री वार्ष्णेय मंदिर में रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली की धूम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

फूलों और हर्बल गुलाल के साथ भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

अलीगढ़ स्थित श्री वार्ष्णेय मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भगवा रंग में रंगा नजर आया और चारों ओर फूलों की वर्षा व हर्बल रंग-गुलाल की खुशबू फैल गई। योगीराज श्रीकृष्ण और बरसाने वाली राधा के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भजनों पर झूमते रहे। पूरा वातावरण ब्रज की होली जैसा आनंदमय हो उठा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

मंदिर के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय ‘आधुनिक’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से ठाकुर जी की विशेष पूजा के साथ हुई। मंदिर के महंत पंडित मनोज मिश्रा और पंडित महेश ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुर जी और राधा रानी का विधिवत पूजन कराया। सतरंगी परिधानों में सजे विग्रहों के दर्शन करते ही भक्त भावविभोर हो उठे।

गुलाल लगाकर हुआ होली उत्सव का शुभारंभ

मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता (स्क्रैप वाले), मार्गदर्शक एल.डी. वार्ष्णेय और अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता (फोटो) ने सभी विग्रहों को गुलाल अर्पित कर होली उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद भजन संध्या में राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ होली का उल्लास दोगुना हो गया।

लठामार होली बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में राधा रानी की सखियां लहंगा पहनकर होली की तैयारियों में जुटीं। जैसे ही ब्रज के हुरियारे रंग डालने पहुंचे, सखियों ने लठ बरसाने शुरू कर दिए। ग्वाल-बालों ने ढालों से अपना बचाव किया। लठामार होली की यह मनोहारी झांकी देख श्रद्धालु आनंदित हो उठे।

होली के समापन पर बरसाने के निवासियों ने आगंतुकों का टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा स्वादिष्ट व्यंजनों से उनका सत्कार किया।

Releated Posts

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *