• Home
  • सहारनपुर
  • कांग्रेस के फायर ब्रांड सांसद इमरान मसूद ने लिया रावण दहन में भाग
Image

कांग्रेस के फायर ब्रांड सांसद इमरान मसूद ने लिया रावण दहन में भाग

सहारनपुर। टीटू कॉलोनी स्थित रेलवे मैदान में विजयदशमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सहारनपुर सांसद इमरान मसूद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।हनुमान जी की वेशभूषा धारण किए एक कलाकार ने इमरान मसूद को पगड़ी पहनाकर, माथे पर तिलक लगाकर तथा बालाजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस बीच इमरान मसूद ने मंच से जनता का अभिवादन स्वीकार किया और दशहरे के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “हनुमान जी” के जयकारों से गूंज उठा

इंडिया टीम को बधाई नहीं दूंगा

पारंपरिक त्योहार दशहरे के अवसर पर मंच से नीचे उतरने के बाद, पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद इमरान मसूद भड़क गए।उन्होंने कहा-“मैं भारत की उस क्रिकेट टीम को बधाई नहीं दूंगा, जिसने उस टीम के साथ हाथ मिलाया हो, जिसके हाथ हमारी बहनों के सिंदूर से रंगे हुए हों।”पत्रकारों के सवाल पर और अधिक तीखे अंदाज़ में उन्होंने कहा—”हाथ नहीं मिलाया, पर पैसे तो लिए ना! अगर वही पैसे उन बहनों को दे देते, तो समझ में आता। 26 बहनों का सुहाग उजड़ा था… मैं ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बधाई नहीं दूं

Releated Posts

सहारनपुर के डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन, गिरफ्तार किया

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के आरोप में सहारनपुर के एक…

ByByHindustan Mirror News Nov 7, 2025

पूर्व विधायक ने बेटे के साथ कब्जाई पूर्व एमएलसी की करोड़ों की जमीन

पूर्व एमएलसी की पत्नी ने सीएम और डीजीपी से की कार्रवाई की मांग सहारनपुर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूर्व विधायक…

ByByHindustan Mirror News Oct 26, 2025

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी बने प्राक्कलन समिति के सभापति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ। सहारनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है कि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025

पूर्व एमएलसी की कंपनी की जमीन पर दबंगों ने किया करोड़ों का खनन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूर्व एमएलसी की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिक़ायत सहारनपुर। दबंगों ने पूर्व…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top