• Home
  • UP
  • सहारनपुर के डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन, गिरफ्तार किया
Image

सहारनपुर के डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन, गिरफ्तार किया

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के आरोप में सहारनपुर के एक एमबीबीएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डॉ. अदील अहमद के रूप में हुई है, जो सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, डॉ. अदील पर श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर में कुछ दिन पहले आतंकी संगठन के पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर अदील पोस्टर लगाते हुए नजर आए। इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

डॉ. अदील मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं।वह सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित गेम्स अस्पताल में कार्यरत हैं। हाल ही में वे छुट्टी लेकर अपने घर कश्मीर के अनंतनाग गए थे, उसी दौरान उन्होंने यह कृत्य किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आतंकी संगठन से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मामले में सक्रिय हो गई हैं

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *