• Home
  • अलीगढ
  • स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, चालक हिरासत में
Image

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, चालक हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

अलीगढ़। थाना सासनीगेट क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2025 को रात्रि लगभग 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के सामने एक स्कार्पियो गाड़ी ने एक युवक को टक्कर मार दी है।

घटना में घायल युवक की पहचान दाताराम पुत्र कारे सिंह, निवासी हाथरस के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

स्कार्पियो चालक को घटना स्थल से ही हिरासत में ले लिया गया है। उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री मयंक पाठक (IPS) स्वयं पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति बनी हुई है और घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्य व गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक की लहर है, वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top