• Home
  • अलीगढ
  • बीआईएस सर्टिफिकेशन कार्यशाला में उद्यमियों को मिली मानकीकरण की विस्तृत जानकारी,
Image

बीआईएस सर्टिफिकेशन कार्यशाला में उद्यमियों को मिली मानकीकरण की विस्तृत जानकारी,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 04 जुलाई 2025 भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा अलीगढ़ कलैक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों को बीआईएस सर्टिफिकेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन ने की।

बीआईएस नोएडा के निदेशक विक्रांत, वैज्ञानिक एवं संयुक्त निदेशक बीरेंद्र कुमार रावत और राकेश कुमार ने बीआईएस पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित मानकों, आवश्यक दस्तावेजों एवं समयसीमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने लॉक, हार्डवेयर और अन्य औद्योगिक उत्पादों से संबंधित शंकाओं का समाधान करते हुए मानकीकरण को पारदर्शी और सरल बनाने के उपाय सुझाए।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि बीआईएस प्रमाणन से उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा दोनों में वृद्धि होती है, जिससे स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर पहचान मिलती है। उन्होंने उद्यमियों की मांग पर नियमों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सरल बनाने की बात कही और अनावश्यक प्रक्रियाओं में उद्यमियों के शोषण पर सख्त रुख अपनाने का आश्वासन दिया।

कार्यशाला में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राजमन विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार सहित कई प्रमुख उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख भागीदारों में आदित्य बजाज, मनीष बंसल, गौरव मित्तल, पवन खंडेलवाल, उमंग मोगा, नेकराम शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा और आलोक झा प्रमुख रहे।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने उद्योग जगत से संवाद स्थापित कर बीआईएस मानकों को समझने और अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *