• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया उपयोग को बढ़ावा देने जिलास्तरीय गोष्ठी आयोजित
Image

अलीगढ़ में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया उपयोग को बढ़ावा देने जिलास्तरीय गोष्ठी आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 10 सितंबर 2025 : इफको द्वारा नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग एवं प्रोत्साहन के लिए जिलास्तरीय गोष्ठी एवं सहकारी सदस्यता महाअभियान का आयोजन जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता प्रमोद वीर आर्य रहे।

राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीना कुमारी ने सहकारिता विकास में सदस्यों की भूमिका पर जोर दिया, जबकि भूमि विकास बैंक की निदेशक श्रीमती सत्या सिंह ने सहकारिता को जन आंदोलन बनाने का सुझाव दिया। डॉ. उमेश कुमारी ने नए सदस्यों को जोड़कर सहकारिता आंदोलन को गति देने और समितियों को लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के. निगम ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं एनपीके कंसोर्टिया के उपयोग विधि और लाभ बताते हुए कहा कि ये उर्वरक जल, वायु और मिट्टी को प्रदूषण से बचाते हुए फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश सरकार के प्रयासों से पैक्स बहुउद्देशीय बन गए हैं और किसानों को अनेक सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

सहायक निबंधक सहकारिता ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी और बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ऑनलाइन फीडिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया। गोष्ठी का संचालन बी.के. निगम ने किया। कार्यक्रम में सहायक निबंधक, सहायक आयुक्त सहकारिता नागेंद्र पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र, एडीसीओ, एडीओ कोऑपरेटिव, शाखा प्रबंधक और सचिव सहकारी समितियां उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को नैनो उर्वरकों के लाभों से अवगत कराना और सहकारी सदस्यता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य रहा।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 17-3-2026

1. एएमयू में महिला अधिकारों पर कार्यशाला आयोजितAligarh Muslim University में “कानून, महिला अधिकार और न्यायालय” विषय पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 17, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top