• Home
  • Delhi
  • नशे में गाड़ी चलाने पर वाहनसीज कर होगा मुकदमा
Image

नशे में गाड़ी चलाने पर वाहनसीज कर होगा मुकदमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। यही नहीं, वाहन सीज होते ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

दोबारा गलती पर लाइसेंस निरस्त

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि यदि तीन महीने के भीतर वाहन दोबारा सीज होता है, तो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिया जाएगा। यह प्रावधान मोटर व्हीकल एक्ट में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में परिवहन विभाग के समारोह में ओवर स्पीडिंग और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा की थी।

ओवर स्पीडिंग पर भी नजर

तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए विभाग के पास मौजूद 142 इंटरसेप्टर वाहनों को तैनात किया जाएगा। ये इंटरसेप्टर राष्ट्रीय और प्रदेश राजमार्गों पर गश्त कर ओवर स्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई करेंगे।

कैमरे में होगी रिकॉर्ड कार्रवाई

अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन संजय सिंह ने बताया कि इंटरसेप्टर से होने वाली हर कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड होगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी तरह का पक्षपात का आरोप नहीं लगेगा। वहीं परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह का कहना है कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती जरूरी है।

350 संवेदनशील मार्ग चिन्हित

विभाग ने 75 जिलों के 350 संवेदनशील मार्गों को चेकिंग के लिए चुना है। आरटीओ दिनेश कुमार के मुताबिक, एक्सप्रेस वे पर हादसे कम होते हैं जबकि राष्ट्रीय व प्रदेश राजमार्गों पर दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इसीलिए यहां चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

देश में LPG संकट खत्म होने की ओर, अमेरिका-रूस से गैस लेकर पहुंचे बड़े कार्गो शिप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस (LPG) की संभावित कमी अब खत्म होती नजर आ…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: 8,931 दिन पूरे कर बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित सरकार प्रमुख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई उपलब्धि का रिकॉर्डभारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top