• Home
  • हापुड़
  • हापुड़ के सिरोधन गांव में फायरिंग से दहशत: जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर पर किसान की जमीन कब्जाने का आरोप,
Image

हापुड़ के सिरोधन गांव में फायरिंग से दहशत: जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर पर किसान की जमीन कब्जाने का आरोप,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 अप्रैल: 2025,
हापुड़ के सिरोधन गांव में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के देवर ललित नागर और जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसौदिया अपने गुर्गों के साथ किसान की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से पहुंचे और खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी। किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे आरोपों की पुष्टि होती नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश गाड़ियों से उतरे और बिना किसी डर के ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद भी पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस घटना ने सियासी रंग भी पकड़ लिया है। स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

जमीन दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता से 28 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जानलेवा हमला

देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:जनपद हापुड़ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

हापुड़ में सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चार बच्चों समेत पांच की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025 हापुड़ | उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार रात एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2025

हापुड़: प्रेमिका का बर्थडे मनाने आए प्रेमी की हादसे में मौत,प्रेमिका समेत तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 हापुड़, यूपी – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिल…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top