• Home
  • हापुड़
  • हापुड़: प्रेमिका का बर्थडे मनाने आए प्रेमी की हादसे में मौत,प्रेमिका समेत तीन घायल
Image

हापुड़: प्रेमिका का बर्थडे मनाने आए प्रेमी की हादसे में मौत,प्रेमिका समेत तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025

हापुड़, यूपी – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एनएच-09 स्थित राजा जी ढाबे पर सोमवार देर रात एक अनियंत्रित कार के घुस जाने से प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आए युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान अजीतपाल (34) पुत्र उमराव सिंह, निवासी फरादपुर, थाना सहकारी नगर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। अजीतपाल का प्रेम संबंध आकांक्षा नाम की युवती से चल रहा था। सोमवार को आकांक्षा का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए दोनों एनएच-09 स्थित राजा जी ढाबे पहुंचे थे।

रात में केक काटने और भोजन करने के बाद दोनों ढाबे के बाहर टहल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ढाबे के अंदर घुस गई। हादसे में अजीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकांक्षा, संदीप (निवासी बुढ़ाना, झुंझुनूं, राजस्थान) और सुरेंद्र (अज्ञात निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद ढाबे में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

महाराणा प्रताप शोभायात्रा में बवाल, पथराव से हापुड़ में तनाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ गुटखा खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र…

ByByHindustan Mirror News May 9, 2026

जमीन दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता से 28 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जानलेवा हमला

देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:जनपद हापुड़ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

हापुड़ में सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चार बच्चों समेत पांच की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025 हापुड़ | उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार रात एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top