• Home
  • जयपुर
  • जयपुर: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड, बोले – “हमें किसी से डर नहीं है”
Image

जयपुर: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड, बोले – “हमें किसी से डर नहीं है”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

जयपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। ईडी की टीम जांच के लिए सुबह-सुबह उनके घर पहुंची। इस कार्रवाई को लेकर खाचरियावास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं है और वे पूरी जांच में सहयोग करेंगे।

नेता ने कहा, “यह पहले भी हो चुका है, अब भी हो रहा है, हम ईडी का पूरा सहयोग करेंगे। ईडी अपना काम करे, हम अपना काम करेंगे। हमें किसी से डर नहीं है।”

भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रही है। उन्होंने कहा, “भजनलाल सरकार को लगता है कि खाचरियावास डर जाएगा, तो वह भूल में है। न पहले डरे थे, न अब डरेंगे।”

प्रताप सिंह खाचरियावास ने यह भी दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को ईडी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है, और उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को उनके बयानों से दिक्कत हो रही है, इसलिए इस तरह की कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।

अंत में खाचरियावास ने कहा, “सरकारें बदलती रहती हैं, जमाना बदलता है। आपने जो शुरुआत की है, कल को यही चीज आपके खिलाफ भी हो सकती है। मुझे सबका इलाज करना आता है।”

Releated Posts

जयपुर सड़क हादसा: मौत बनकर दौड़ा डंपर, 13 की मौके पर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राजधानी जयपुर सोमवार को एक भयावह सड़क हादसे से दहल उठी। हरमाड़ा थाना क्षेत्र की…

ByByHindustan Mirror News Nov 3, 2025

अनुकंपा नौकरी पाई बहू को ससुर को देना होगा 20 हजार प्रतिमाह: हाई कोर्ट का आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अजमेर विद्युत वितरण कंपनी (अजमेर…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में 9,300 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया तीन नए आपराधिक कानूनों को बताया सदी का सबसे बड़ा सुधार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जयपुर, 14 अक्टूबर (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जयपुर में आयोजित…

ByByHindustan Mirror News Oct 14, 2025

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के घर भाजपा की हाई लेवल मीटिंग, अंता सीट पर सियासी तैयारी तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जयपुर: अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा में सियासी तैयारी तेज हो गई…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top