अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 29 जनवरी 2026 को धर्मसमाज महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कंपनियाँ विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, राजकीय आईटीआई तथा धर्मसमाज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनके योग्य रोजगार उपलब्ध कराना है।
20 प्रतिष्ठित कंपनियाँ लेंगी भाग
मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में विजन इंडिया सर्विस (नोएडा), टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर (अलीगढ़), पेटीएम (नोएडा), श्रीराम पिस्टन प्रा. लि. (भिवाड़ी), एसआईएस इंडिया लिमिटेड (दिल्ली) सहित अन्य कंपनियाँ शामिल हैं। ये कंपनियाँ विभिन्न क्षेत्रों में कुशल एवं अर्द्धकुशल युवाओं का चयन करेंगी।
इन पदों पर होगा चयन
सहायक निदेशक सेवायोजन के अनुसार मार्केटिंग, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज और टेली कॉलर जैसे पदों के लिए चयन प्रक्रिया होगी।
योग्यता व पंजीकरण अनिवार्य
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए और एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) तथा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
अभ्यर्थियों को पंजीयन कार्ड (एक्स-10), सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा रिज्यूम साथ लाना होगा। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 30 जनवरी को
जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
















