• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी में मुठभेड़: बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाला बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
Image

वाराणसी में मुठभेड़: बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाला बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 28 जून 2025 वाराणसी

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमदत्तपुर इलाके में बुजुर्ग महिला विमला देवा से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों में से एक शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका साथी पकड़ा गया।

लालपुर पांडेयपुर व कैंट थाना की पुलिस रिंगरोड के पास “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजीत के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसका साथी मौके से भागने की कोशिश में पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश अजीत चंदौली जिले का रहने वाला है, जिसे इलाज के लिए पंडित दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है।

Releated Posts

राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर विवाद, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संतों की शिकायत पर केस दर्ज, संसद में हुए प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top