• Home
  • बहराइच
  • बहराइच: सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला विस्फोटक का जखीरा
Image

बहराइच: सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला विस्फोटक का जखीरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से ठीक 36 घंटे पहले भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से हड़कंप मच गया। यह विस्फोटक हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर व आसपास के गांवों में छापेमारी के दौरान मिला। पुलिस ने अब तक 24 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इलाके को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना किसी अनुमति के इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक क्षेत्र में कैसे इकट्ठा किया गया। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी का दौरा रद्द करने की अपील की।

बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक ‘अल्फा जीईओ लिमिटेड’ नामक कंपनी का है, जो क्षेत्र में तेल और खनिज की संभावना की जांच के लिए जमीन में छोटे-छोटे विस्फोट करा रही थी। हालांकि, प्रशासन को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं थी, जिससे स्थानीय स्तर पर भ्रम की स्थिति बन गई। विस्फोटक की जांच के लिए सीतापुर से बम स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Releated Posts

वाह रे नौनिहालों का भविष्य! बहराइच में सर्व शिक्षा अभियान की किताबें कबाड़ी की दुकान पर मिलीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया…

ByByHindustan Mirror News Feb 19, 2026

बहराइच में पहली बार आयोजित होगा महाराजा सुहेलदेव विजय मेला, सीएम योगी आज करेंगे भव्य उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 बहराइच, लखनऊ। बहराइच के चित्तौरा में 11 जून को महाराजा सुहेलदेव…

ByByHindustan Mirror News Jun 10, 2025

बहराइच में पुलिस मुठभेड़: चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बहराइच/फखरपुर। यूपी के बहराइच जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

सैयद सालार मसूद गाजी मेले पर रोक मामले में सुनवाई पूरी, शुक्रवार को आएगा कोर्ट का फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025 बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित सैयद सालार मसूद…

ByByHindustan Mirror News May 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top