• Home
  • अंबेडकरनगर
  • जलालपुर, अंबेडकर नगर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार
Image

जलालपुर, अंबेडकर नगर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को स्कूल जा रही 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मनबढ़ शोहदों ने छात्रा का रास्ता रोककर न केवल अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घबराई छात्रा किसी तरह स्कूल पहुंची और प्रधानाचार्य को पूरी घटना की जानकारी दी। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल छात्रा के परिजनों को सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मालीपुर थाने में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार सुबह धमरुआ बाजार से चार नामजद आरोपियों — सुरजीत, जगदीश, वीरेंद्र और नवनीत — को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अंबेडकरनगर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मांगा इंसाफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अंबेडकरनगर। आपातकालीन दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम उस समय…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2025

अंबेडकरनगर: सीएम योगी ने किया 1184 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

किसानों को दी 561.86 करोड़ की सहायता हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025 अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

ByByHindustan Mirror News Jun 16, 2025

अंबेडकरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, सास और दामाद की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अंबेडकरनगर, टांडा। नेशनल हाईवे 233 पर टांडा क्षेत्र में शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

अंबेडकरनगर: सिपाही राजेश यादव पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:अंबेडकरनगर, अंबेडकरनगर जनपद में कानून के रक्षक ही कानून तोड़ते नजर आए। शहर…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top