• Home
  • Uncategorized
  • चार IPS अधिकारियों का सेवाकाल पूर्ण, डीजी आदित्य मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई
Image

चार IPS अधिकारियों का सेवाकाल पूर्ण, डीजी आदित्य मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोमवार 30 जून 2025

लखनऊ। डीजी फायर सर्विस आदित्य मिश्रा सहित चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को अपना सेवाकाल पूर्ण कर लिया। इस अवसर पर डीजीपी मुख्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में आइजी अभिसूचना डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, डीआइजी राहुल राज, तथा एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा को भी विदाई दी गई। इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के 17 अधिकारी भी सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

डीजी आदित्य मिश्रा के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। विदाई के बाद अब एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार को डीजी पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। वर्तमान में वे एडीजी, गोरखपुर जोन के पद पर कार्यरत हैं।

समारोह में पूर्व डीजीपी एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत, डीजी रेणुका मिश्रा, डीजी होमगार्ड बीके मौर्य, डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा, डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत, एडीजी रेलवे प्रकाश डी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top