• Home
  • UP
  • उत्तर प्रदेश को आज 4,850 करोड़ की सौगात, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Image

उत्तर प्रदेश को आज 4,850 करोड़ की सौगात, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, कानपुर-लखनऊ की दूरी घटकर लगभग 40 मिनट होने का दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई गति देने की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत की तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के सैनिक स्कूल में आयोजित होगा, जबकि उन्नाव के पड़री खुर्द-झाऊखेड़ा क्षेत्र में भी विशेष आयोजन रखा गया है।

कार्यक्रम के तहत कानपुर-लखनऊ छह लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-4) के चार लेन निर्माण कार्य का उद्घाटन तथा लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर प्रस्तावित चार लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार ये परियोजनाएं प्रदेश के सड़क नेटवर्क को और अधिक आधुनिक एवं तेज बनाएंगी।

सबसे महत्वपूर्ण परियोजना कानपुर-लखनऊ छह लेन एक्सप्रेसवे मानी जा रही है। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब 40 मिनट रह जाने की उम्मीद है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों, लॉजिस्टिक्स हब और उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर को भी बेहतर सड़क संपर्क प्राप्त होगा।

इन परियोजनाओं से व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की संभावना है। किसानों और स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जबकि पुराने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। विकास नगर, खुर्मी नगर, जानकीपुरम सहित लखनऊ के कई इलाकों के लाखों नागरिकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए भी सफर को आसान बनाएगा।

उधर, कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्नाव और लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि ये परियोजनाएं आधुनिक सड़क नेटवर्क के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *