• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर: नशे में धुत पिता ने बेटे को गोली मारकर की हत्या, बहू घायल
Image

गोरखपुर: नशे में धुत पिता ने बेटे को गोली मारकर की हत्या, बहू घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025,

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के चौतीसा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता हरि यादव, जो रिटायर्ड होमगार्ड है, शराब के नशे में धुत होकर आए दिन घर में विवाद करता था। घटना की रात भी इसी तरह का झगड़ा हुआ, जिसमें हरि यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे अनूप यादव को गोली मार दी। गोली लगने से अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात में अनूप की पत्नी यानी बहू भी घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है।

Releated Posts

गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर महोत्सव 2026 के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह आज गोरखनाथ मंदिर में…

ByByHindustan Mirror News Jan 14, 2026

UP में खेल क्रांति: हर मंडल मुख्यालय पर बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, युवाओं के लिए मजबूत रोडमैप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Dec 29, 2025

गोरखपुर में दावत-ए इस्लामी इंडिया का कार्यक्रम रद्द, जुटनी थी 25 हजार की भीड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के तरकुतहा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित…

ByByHindustan Mirror News Nov 20, 2025

स्वदेशी अपनाएं, देश का पैसा देश में रखें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर,।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top