• Home
  • गोरखपुर
  • स्वदेशी अपनाएं, देश का पैसा देश में रखें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Image

स्वदेशी अपनाएं, देश का पैसा देश में रखें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

गोरखपुर,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला का शुभारंभ करते हुए नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी वस्तुएं खरीदेंगे तो कारीगरों और शिल्पियों के श्रम का सम्मान होगा तथा देश का पैसा देश में ही रहेगा। स्वदेशी से होने वाला मुनाफा राष्ट्र निर्माण में काम आएगा।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि विदेशी वस्तुएं खरीदने से उनका मुनाफा कई बार देश के खिलाफ गतिविधियों जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद में खर्च होता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ अभियान को बल मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चीन से आती थीं, लेकिन अब ओडीओपी योजना के तहत टेराकोटा से बनी स्वदेशी मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं और उन्हें जीआई टैग भी मिल चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वदेशी की राह पर चलकर विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Releated Posts

PRD जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹600 और परिवार समेत ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लखनऊ में ₹23 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैरक, PRD का बजट भी बढ़कर ₹543…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *