• Home
  • Delhi
  • प्रीति योग और स्वाति नक्षत्र में आज होगा गोवर्धन महाराज पूजन
Image

प्रीति योग और स्वाति नक्षत्र में आज होगा गोवर्धन महाराज पूजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दीपोत्सव के पंचदिवसीय पर्वों में आज गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर इस बार स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष संस्थान प्रमुख स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 03:13 से शाम 05:49 बजे तक रहेगा। मंगलवार शाम 05:54 से शुरू हुई प्रतिपदा तिथि आज रात 08:16 बजे तक रहेगी।

पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि द्वापर युग से चली आ रही यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा आरंभ की गई थी। शहरभर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गोवर्धन महाराज के स्वरूप सजाए जाएंगे और अन्नकूट, चावल, कढ़ी का प्रसाद वितरित होगा। पूजा के लिए सूर्य के तुला राशि में और चंद्रमा के गोचर का संयोग इसे और भी कल्याणकारी बना रहा है। श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप गाय-भैंस के गोबर से बनाकर फूलों, वस्त्रों, लाइटों और झालरों से सजाकर पूजा करेंगे।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

जुहू बीच पर “दुःख बाँटने” का अनोखा धंधा, समाज की बदलती संवेदनाओं का आईना

मुंबई।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मायानगरी की चमक-दमक के बीच जुहू बीच से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top