• Home
  • मुरादाबाद
  • निर्माणाधीन अवैध पुलिस चौकी बना विभागों के लिए सिरदर्द,
Image

निर्माणाधीन अवैध पुलिस चौकी बना विभागों के लिए सिरदर्द,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 3 मई : 2025,

मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर बन रही एक निर्माणाधीन पुलिस चौकी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय युवक ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि चौकी अवैध रूप से घर के सामने बनाई जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

हैरानी की बात यह है कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA), लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम तीनों ने इस निर्माण में अपनी कोई भूमिका होने से इनकार कर दिया है। यहां तक कि एसएसपी मुरादाबाद ने भी चौकी निर्माण की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया है।

अब हाईकोर्ट के आदेश पर प्रमुख सचिव आवास इस पूरे मामले की जांच करेंगे। चौकी के निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जो शासन और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बन चुके हैं।

Releated Posts

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर आरपी सिंह को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मुरादाबाद के तत्कालीन सिविल लाइंस प्रभारी को लखनऊ में सीएम योगी ने किया सम्मानित व्यापारी संदीप…

ByByHindustan Mirror News Dec 29, 2025

मुरादाबाद के सबीह खान को एप्पल ने बनाया नया COO

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 0९ जुलाई 2025 नई दिल्ली: विश्व की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने सबीह खान को…

ByByHindustan Mirror News Jul 9, 2025

दार्जिलिंग का अलाद्दीन मुरादाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग के साथ हुआ था फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025 मुरादाबाद/दार्जिलिंग – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने एक बड़ी…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top