• Home
  • UP
  • शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश: हाईकोर्ट सख्त, कहा– बने तंत्र
Image

शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश: हाईकोर्ट सख्त, कहा– बने तंत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र तैयार किया जाए। न्यायमूर्ति पी.के. गिरि ने यह आदेश बांदा की अध्यापिकाओं इंद्रा देवी और लीना चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना संभव है। यदि कोई शिक्षक कभी-कभार देरी से आता है तो दस मिनट की छूट दी जा सकती है, लेकिन यह आदत नहीं बननी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि शिक्षकों की समय से उपस्थिति गरीब ग्रामीण छात्रों के शिक्षा के अधिकार और जीवन-समानता के अधिकार से जुड़ा मुद्दा है। अदालत ने मुख्य सचिव से अगली सुनवाई में इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।

Releated Posts

बड़ी साजिश नाकाम: 5 दिन की रिमांड पर चार आतंकी, कई शहर थे निशाने पर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एटीएस की कार्रवाई से टली बड़ी घटनाउत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

अलीगढ़ नगर निगम का 1261 करोड़ का बजट पास, 20 मिनट में खत्म हुई बोर्ड बैठक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹1261…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा कसाई और औरगजेब ? गौ रक्षा और ज्ञानवापी पर क्यों उठाये सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर बोला तीखा हमला, गौ रक्षा और ज्ञानवापी पर उठाए…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

अलीगढ़ में भाजपा की नई जिला व महानगर कार्यसमिति घोषित, कहीं दीप जले कहीं दिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई टीम में कई दावेदार रह गए बाहरअलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बहुप्रतीक्षित जिला…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top