• Home
  • अलीगढ
  • 14 सितंबर 1949 को लिया गया था ऐतिहासिक निर्णय : डॉ रोहित सिंह
Image

14 सितंबर 1949 को लिया गया था ऐतिहासिक निर्णय : डॉ रोहित सिंह

डॉ रोहित सिंह

नई दिल्ली। आज पूरे देश में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत की स्वतंत्रता के उपरांत 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत होकर यह ऐतिहासिक निर्णय लिया था कि हिंदी को भारत की राजभाषा बनाया जाएगा। इसी महत्वपूर्ण निर्णय की स्मृति और हिंदी के महत्व को रेखांकित करने के लिए प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

1953 से यह परंपरा आरंभ हुई और तभी से सम्पूर्ण भारतवर्ष में इस दिन को भाषा के गौरवोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदी के प्रचार-प्रसार और जनमानस से जुड़ाव को देखते हुए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और विभिन्न संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

गौरतलब है कि आज न केवल भारत में, बल्कि फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबैगो, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में भी हिंदी बोली और पढ़ाई जा रही है। यह हिंदी की वैश्विक स्वीकार्यता और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।

कहा भी गया है कि —

“बाकी भाषाओं को मैंने महज किताबों में रखा, जबकि हिंदी को सब जगह अपने भावों में रखा।”

हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान के संरक्षण व संवर्धन की याद दिलाता है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

यूपी में तीसरे डिप्टी सीएम की चर्चा तेज, 2027 से पहले बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top