• Home
  • अलीगढ
  • प्रथम प्रवेश परीक्षा का ऐतिहासिक आयोजन: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में सफलता की नई शुरुआत
Image

प्रथम प्रवेश परीक्षा का ऐतिहासिक आयोजन: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में सफलता की नई शुरुआत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने अपनी पहली प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन कर एक नया इतिहास रच दिया। रविवार, 20 जुलाई को आयोजित हुई यह परीक्षा दो चरणों में संपन्न हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली पाली में एलएलएम (LLM) पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 421 पंजीकृत छात्रों में से 409 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमएससी एग्रोनॉमी की परीक्षा में 77 में से 72 छात्र शामिल हुए और 5 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उप कुलसचिव पवन कुमार तथा असिस्टेंट रजिस्ट्रार शशांक मालवीय सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकों व कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

डॉ. कुशाग्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. मुदित शर्मा, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सफदर हाशमी और डॉ. स्निग्धा ने परीक्षा संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

कुलपति प्रो. सिंह ने इस ऐतिहासिक परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और सहयोगियों को बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *