• Home
  • अलीगढ
  • लोकतंत्र की शान, तिरंगे का सम्मान: भाजपा जिला मुख्यालय कयामपुर में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह हुआ संपन्न
Image

लोकतंत्र की शान, तिरंगे का सम्मान: भाजपा जिला मुख्यालय कयामपुर में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह हुआ संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ | 26 जनवरी 2026

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय कयामपुर, अलीगढ़ में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। भाजपा कार्यालय पर पार्टी के ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ के नेतृत्व में गरिमामय ढंग से झंडारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री सतीश गौतम जी उपस्थित रहे। उन्होंने झंडारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सुशासन और विकास की राजनीति की है।

कार्यक्रम में भाजपा के ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

समारोह में महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, माननीय एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, मानवेन्द्र सिंह गुरुजी, विधायक श्री रवेन्द्र पाल सिंह, श्री राजकुमार सहयोगी, कोल विधायक अनिल पाराशर, विधायक सुरेन्द्र दिलेर, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ठा. शल्यराज सिंह, पूर्व ज़िलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिंडोल ,गोपाल सिंह,सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा अवध सिंह बघेल, हरेन्द्र सिंह, गौरव शर्मा, राकेश सिंह, सुरेश सिंह, जितेन्द्र गोविल, सुशील गुप्ता, आशीष गौड, ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर, रेशमपाल सिंह, देवेन्द्र राजपूत, नरेन्द्र सिंह लोधी, मानव महाजन, संजय चौधरी, राजेश राना, सरिता महेश्वरी, नरेन्द्र मालव समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top