• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: भरण-पोषण की राशि न देने पर पति 30 दिन के लिए भेजा जेल
Image

अलीगढ़: भरण-पोषण की राशि न देने पर पति 30 दिन के लिए भेजा जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ ए.एफ.सी. कोर्ट का सख्त रुख, 1.78 लाख की रिकवरी आदेशित

तीन वर्षीय पुत्री के भरण-पोषण मामले में अदालत ने पति को जेल भेजा

अलीगढ़ 26 अगस्त 2025 : ए.एफ.सी. कोर्ट संख्या-4 अलीगढ़ में भरण-पोषण की वसूली संबंधी एक मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश पारित किया। वादिया, जिसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी और जिसकी एक 3 वर्षीय पुत्री है, ने भरण-पोषण की वसूली हेतु वाद दायर किया था।

विपक्षी पति न तो भरण-पोषण की फाइल पर और न ही वसूली की फाइल पर उपस्थित हुआ। इस पर न्यायालय ने विपक्षी पति के विरुद्ध 1,78,500 की रिकवरी जारी की, जो 5000 प्रतिमाह के हिसाब से 36 माह की धनराशि है। साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर अतरौली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस द्वारा विपक्षी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। भरण-पोषण की धनराशि जमा न करने पर न्यायालय ने विपक्षी पति को जिला कारागार अलीगढ़ में 30 दिनों के लिए भेजने का आदेश दिया। इस प्रकरण में काउंसलर एडवोकेट योगेश सारस्वत ने जानकारी दी।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top