• Home
  • Delhi
  • फास्टैग विंडस्क्रीन पर नहीं चिपकाया तो हो जाओगे “ब्लैकलिस्ट”
Image

फास्टैग विंडस्क्रीन पर नहीं चिपकाया तो हो जाओगे “ब्लैकलिस्ट”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 12-7-2025
अब नहीं चलेगा ‘लूज फास्टैग’: एनएचएआई सख्त, टैग-इन-हैंड पर रोक लगेगी


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा संचालन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब ‘लूज फास्टैग’ या ‘टैग-इन-हैंड’ जैसी व्यवस्था पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। ऐसे फास्टैग जिन्हें वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपकाया नहीं गया है और हाथ में या लूज रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, उनकी पहचान कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस निर्णय के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि लूज फास्टैग के कारण मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग और वार्षिक पास प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगते हैं। कुछ वाहन चालक जानबूझकर फास्टैग को विंडस्क्रीन पर न लगाकर उसे हाथ में रखते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर भीड़भाड़, गलत शुल्क वसूली और दूरी के आधार पर शुल्क प्रणाली का दुरुपयोग होता है। इससे टोल लेन में अनावश्यक विलंब होता है और अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

समस्या के समाधान हेतु एनएचएआई ने एक समर्पित ई-मेल आईडी भी जारी की है, ताकि टोल वसूली एजेंसियां इस प्रकार के मामलों की तत्काल रिपोर्ट कर सकें। एनएचएआई ने निर्देश जारी किए हैं कि जैसे ही कोई लूज फास्टैग की सूचना मिलती है, उसे तुरंत रिपोर्ट किया जाए। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर उस फास्टैग को या तो ब्लैकलिस्ट किया जाएगा या फिर हॉटलिस्ट कर उसकी मान्यता समाप्त की जाएगी।

यह कदम डिजिटल टोलिंग प्रणाली की पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *