• Home
  • झांसी
  • झांसी में मुठभेड़: वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, पुलिस ने तमंचा और नकदी बरामद की
Image

झांसी में मुठभेड़: वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, पुलिस ने तमंचा और नकदी बरामद की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

झांसी। रविवार देर रात चिरगांव पुलिस और स्वॉट टीम ने गुरसराय रोड पर डबरा मोड़ के पास एक मुठभेड़ के दौरान वांछित बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह बाइक से गिर पड़ा। मौके से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक, ₹25,000 नकद, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश की पहचान सरकार सिंह (20), निवासी दुढ़ी थाना एरच के रूप में हुई है। वह झांसी में लूट और चोरी के कई मामलों में वांछित था और पुलिस पिछले एक महीने से उसकी तलाश कर रही थी।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रविवार रात डबरा मोड़ के पास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर स्वॉट और चिरगांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह जंगल की ओर भाग निकला और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई।

पूछताछ में सरकार सिंह ने कबूल किया कि उसने 5 मई को चिरगांव में एक युवक से बैंक से लौटते समय रुपयों से भरा बैग लूटा था, लेकिन शोर मचने पर बैग वहीं छोड़कर फरार हो गया था। उसके खिलाफ चिरगांव, मोंठ और समथर थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हैं।

Releated Posts

झांसी: मऊरानीपुर में दरोगा15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा विनीत कुमार को एंटी करप्शन टीम ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 12, 2025

झांसी में भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 झांसी झांसी, 12 जून 2025: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

झांसी मेडिकल कॉलेज में मानवता शर्मसार: गंभीर टीबी मरीज को 14 वर्षीय बेटे से सहमति लेकर किया गया डिस्चार्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 झांसी। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लापरवाही और संवेदनहीनता…

ByByHindustan Mirror News Jun 9, 2025

झांसी: मोर्चरी में सड़ता रहा शव, बदबू उठी तो जागा सिस्टम!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद शर्मनाक और…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top