• Home
  • गाजियाबाद
  • राम मंदिर का प्रसाद भेजने के नाम पर 3.85 करोड़ की ठगी, 6 लाख से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार
Image

राम मंदिर का प्रसाद भेजने के नाम पर 3.85 करोड़ की ठगी, 6 लाख से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025

गाजियाबाद। इंदिरापुरम की विंडसर पार्क सोसायटी के रहने वाले आशीष ने प्रतिष्ठान महोत्सव के प्रसाद ऑनलाइन भेजने के नाम पर 6 लाख से अधिक लोगों से 3 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की। अयोध्या पुलिस की जांच में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

वेबसाइट बनाकर की ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि आशीष ने एक फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से 50 से 100 रुपये में प्रसाद की बुकिंग कराई। कई लोगों ने छोटी राशि होने के कारण शिकायत नहीं की, लेकिन ठगी का दायरा लाखों लोगों तक पहुंच गया। मई में अयोध्या पुलिस सोसायटी पहुंची, तब इस फ्रॉड का पता चला। विंडसर पार्क के कई निवासी भी इस ठगी का शिकार हुए, जिन्हें आज तक प्रसाद नहीं मिला।

आशीष का परिवार अमेरिका में, फ्लैट किराए पर
सोसायटी के लोगों के मुताबिक, आशीष के माता-पिता 15 साल पहले विंडसर पार्क में फ्लैट खरीदकर आए थे। पिता का निधन हो चुका है, जबकि मां पिछले छह महीने से अमेरिका में हैं। आशीष और उसकी बहन भी अमेरिका में बताए जा रहे हैं। सोसायटी में आशीष को किसी ने नहीं देखा। उनका तीन कमरे का फ्लैट है, जिसमें दो कमरे बंद हैं और एक किराए पर दिया गया है। हाल ही में आशीष की मां ने सोसायटी के खाते में बिजली बिल के लिए 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

मिलनसार थे माता-पिता, बेटे की कोई जानकारी नहीं
सोसायटी निवासियों ने बताया कि 2007 में बनी इस सोसायटी में आशीष के माता-पिता बहुत मिलनसार थे और पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखते थे। हालांकि, आशीष के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को भी सोसायटी से कोई ठोस सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटी राशि की ठगी होने के कारण अधिकांश ने शिकायत दर्ज नहीं की।

पुलिस जांच जारी
अयोध्या पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। आशीष की तलाश में छापेमारी की जा रही है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने लोगों से ऐसी फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने की अपील की है।

Releated Posts

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

मुस्लिम डॉक्टरों का करें बहिष्कार’—यति नरसिंहानंद के बयान पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद एक बार फिर विवादों…

ByByHindustan Mirror News Nov 16, 2025

गाजियाबाद की राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय घूसकांड में निलंबित, जांच अधिकारी नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद में तैनात राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top