• Home
  • बिहार
  • बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर महामुकाबला, 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला
Image

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर महामुकाबला, 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए प्रचार रविवार शाम पांच बजे थम गया। अब 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने राज्यभर में सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं और भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अवैध गतिविधि चुनाव को प्रभावित न कर सके।

दूसरे चरण में 20 जिलों — गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण — में मतदान होगा। कुल 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग ने 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5,326 शहरी बूथ शामिल हैं। नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान समय घटाया गया है। उदाहरण के तौर पर, इमामगंज, बोधगया, चैनपुर, रजौली, जमुई और चकाई में वोटिंग समय दोपहर 3 से 5 बजे तक सीमित रहेगा।

इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री मैदान में हैं, जैसे सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान। वहीं विपक्ष से राजद के उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और भाकपा (माले) के महबूब आलम जैसे वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में हैं।

एनडीए की ओर से भाजपा 53, जदयू 44, लोजपा (रामविलास) 15, रालोमो 4 और हम 6 सीटों पर लड़ रही है। जबकि महागठबंधन में राजद 72, कांग्रेस 37 और वीआईपी 10 सीटों पर मुकाबले में है। प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे स्टार प्रचारक सक्रिय रहे। महागठबंधन की ओर से लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार को धार दी।

पहले चरण में 65.08% मतदान दर्ज किया गया था। अब नजरें दूसरे चरण पर हैं, जो तय करेगा कि सत्ता में कौन लौटेगा और कौन विपक्ष की राह पकड़ेगा।

Releated Posts

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे

पार्टी बैठक में लगा फैसला, नेताओं ने किया स्वागत; बिहार दौरे की भी तैयारी हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर बोले—गलती की है तो कार्रवाई तय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति गरमाई नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया से…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

पटना में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार हुए पप्पू यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना। बिहार की राजनीति में शुक्रवार देर रात उस वक्त भारी हलचल मच गई, जब…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया बड़ा फेरबदल, कई की बढ़ी तो कई की घटी सुरक्षा

पटना।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 18…

ByByHindustan Mirror News Jan 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top