• Home
  • UP
  • यूपी में अब मरीजों को घर बैठे मिलेगी मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट
Image

यूपी में अब मरीजों को घर बैठे मिलेगी मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

लखनऊ।
स्वास्थ्य विभाग अब राज्य के सभी मरीजों को उनके घर पर ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा।इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मरीजों के मोबाइल पर एसएमएस, व्हाट्सएप और पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पोर्टल पर जांच रिपोर्ट दी जाएगी। लखनऊ के अस्पतालों में यह सुविधा पहले से दी जा रही है।

प्रदेश के हर ज़िला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को जांच रिपोर्ट देने के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम को लैब इंफार्मेशन सिस्टम से जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मरीजों की जांच रिपोर्ट सीधे उसके पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पोर्टल या मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी।

इसे एसएमएस व व्हाट्सएप के जरिये भी साझा की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस अलर्ट जाएगा और लिंक भेजा जाएगा, जिससे वह रिपोर्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव रितु माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से संबंधित डॉक्टर के पास सीधे पहुंचेगी

Releated Posts

हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक और कॉपी नंबर ,यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटर परीक्षा के लिए सख्त निर्देश लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकल रोकने को नई व्यवस्थाप्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

साइबर धोखाधड़ी पीड़ितों को बड़ी राहत: 25 हजार रुपये तक मुआवजे का प्रस्ताव

नई दिल्ली,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम बैंक उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top