• Home
  • अलीगढ
  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना जरूरी नहीं, उपभोक्ताओं को अब भी है विकल्प का अधिकार
Image

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना जरूरी नहीं, उपभोक्ताओं को अब भी है विकल्प का अधिकार

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 47(5) के अनुसार उपभोक्ताओं को पोस्टपेड या प्रीपेड मीटर चुनने का अधिकार प्राप्त है। हालांकि केंद्र सरकार ने 2020 में जारी नियमों में सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का प्रावधान किया था, लेकिन हाल में 9 अक्तूबर को जारी ड्राफ्ट इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 में भी इस विकल्प को समाप्त नहीं किया गया है।

कई राज्यों—कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात—में इसकी अनिवार्यता के खिलाफ जनहित याचिकाएं उच्च न्यायालयों में लंबित हैं। उत्तर प्रदेश में भी उपभोक्ताओं और उपभोक्ता परिषद ने विरोध दर्ज कराया है। विद्युत नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि बिना दर मंजूरी के उपभोक्ताओं से नए कनेक्शन पर 6016 रुपये कैसे वसूले जा रहे हैं।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवचेश कुमार वर्मा ने कहा है कि केंद्र द्वारा जारी कोई भी “रूल” कानून से ऊपर नहीं हो सकता। विद्युत अधिनियम-2003 में उपभोक्ताओं को जो अधिकार मिले हैं, वे सर्वोपरि हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग 40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब साढ़े तीन करोड़ है। आयोग अब इस मामले पर कानूनी रूप से निर्णय लेने की तैयारी में है।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 13-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू उपनिवेशवाद-मुक्तिकरण सम्मेलन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 14 फरवरी 2026 को…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

बाग में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप, शिकायत पर परिवार को पीटा, वीडियो वायरल पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घटना का विवरण उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

यूपी विधानसभा में हंगामा: स्पीकर सतीश महाना BJP विधायक पर भड़के, गुस्से में फेंका हेडफोन,अखिलेश यादव ने ली चुटकी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बजट सत्र के दौरान बढ़ा तनाव, 10 मिनट के लिए स्थगित हुई कार्यवाही उत्तर प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

विधानसभा में गरजे सीएम योगी: “यूपी में ना कर्फ्यू, ना दंगा… सब चंगा है”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सपा पर तीखा हमला, छवि खराब करने का आरोप उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top