• Home
  • नई दिल्ली
  • जेपी नड्डा का हमला: ‘आत्मसमर्पण कांग्रेस के डीएनए में है, भारत कभी नहीं झुकता’
Image

जेपी नड्डा का हमला: ‘आत्मसमर्पण कांग्रेस के डीएनए में है, भारत कभी नहीं झुकता’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नरेंदर सरेंडर’ कहे जाने पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब इस बयान को लेकर पूरी तरह हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि आत्मसमर्पण कांग्रेस के डीएनए में है, जबकि भारत कभी आत्मसमर्पण नहीं करता।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी आत्मसमर्पण आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने आत्मसमर्पण किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है। लेकिन भारत कभी आत्मसमर्पण नहीं करता। आत्मसमर्पण आपकी कांग्रेस पार्टी के शब्दकोष में है, आपके डीएनए में है।”

‘इतिहास गवाह है कांग्रेस के आत्मसमर्पण का’: नड्डा

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इतिहास में कई बार आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि—

  • कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • शर्म-अल-शेख में भारत की स्थिति कमजोर की।
  • 1971 की जंग जीतने के बाद शिमला समझौते में टेबल पर आत्मसमर्पण किया।
  • सिंधु जल समझौता, हाजी पीर दर्रा, छम्ब सेक्टर और 1962 व 1948 की लड़ाई में कांग्रेस ने बार-बार आत्मसमर्पण का रास्ता अपनाया।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के सामने भी कांग्रेस झुकी थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

भाजपा प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान दिया है, वह भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा सरकार या किसी प्रवक्ता ने नहीं, बल्कि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की थी

जेपी नड्डा ने तीखा आरोप लगाया, “राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘आत्मसमर्पण’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का घोर अपमान है।”

उन्होंने कहा कि “अगर कोई पाकिस्तानी ऐसा कहता तो हम हंसते, लेकिन राहुल गांधी जैसा व्यक्ति ऐसा कह रहा है। यह बयान राष्ट्रविरोध जैसा है।”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने हाल ही में भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को ‘नरेंदर सरेंडर’ कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी झुक गए थे। उनका कहना था, “भाजपा और आरएसएस पर थोड़ा सा दबाव डालो तो ये डरकर भाग जाते हैं। ट्रंप ने एक इशारा किया और मोदी जी ने बात मान ली।”

अब भाजपा राहुल गांधी के इस बयान को भारतीय सेना और देश के अपमान के रूप में देख रही है और तीखी प्रतिक्रिया दे रही है।

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top