• Home
  • बस्ती
  • बस्ती में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 37 सिपाही लाइन हाजिर
Image

बस्ती में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 37 सिपाही लाइन हाजिर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025:बस्ती,

बस्ती: जनपद बस्ती में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जिले के 37 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई उन सिपाहियों पर की गई है जो लंबे समय से एक ही थाने में जमे हुए थे। विभागीय संतुलन और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों की सूची में कई थानों से सिपाही शामिल हैं, जिनमें कोतवाली, लालगंज, हर्रैया, कलवारी, छावनी, दुबौलिया, गौर, परसरामपुर, रुधौली, बनकटी, नगर, व कप्तानगंज आदि थाने प्रमुख रूप से शामिल हैं। आदेश पत्र में सिपाहियों के नाम, पेंशन संख्या एवं वर्तमान तैनाती स्थान स्पष्ट रूप से दर्शाए गए हैं।

एसपी अभिनंदन द्वारा की गई इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन और प्रशासनिक सख्ती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या थानों में अनावश्यक रूप से जमे रहने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

Releated Posts

बस्ती: प्रधानी चुनाव की रंजिश में किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025 बस्ती, दुबौलिया। प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते मंगलवार रात पेठिया…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2025

बस्ती: निजीकरण के विरोध में आंदोलन तेज, तीन अधिशासी अभियंताओं व तीन एसडीओ को आरोप पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 बस्ती बस्ती। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

बस्ती: चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार से मंगलवार को चोरी…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

बस्ती में 22 साल पुराने मामले में पूर्व BJP विधायक संजय जायसवाल समेत 6 दोषियों को सजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025, जेल भेजे गए2003 के MLC चुनाव में मतपत्र लूट और मारपीट का…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top