• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद से बड़ी घटनाएं सामने आईं, युवक और चाचा पर चाकू से हमला
Image

गाजियाबाद से बड़ी घटनाएं सामने आईं, युवक और चाचा पर चाकू से हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025

गाजियाबाद। जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव में शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ युवकों ने एक युवक और उसके चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, दूसरी ओर प्रताप विहार की एक महिला ने 10 लाख रुपये की उधारी मांगने पर व्यापारी द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

घटना शनिवार, 25 मई की रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच की है। बम्हेटा गांव निवासी मनोज ने वेव सिटी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनका बेटा देव अपने घर की बैठक में बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले राजकुमार, निशांत, अनुराग, प्रिंस और गौतम दो-तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे।

जैसे ही वे लोग पहुंचे, उन्होंने आते ही गाली-गलौज करते हुए चाकू और डंडों से हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर देव के चाचा उदय बीच-बचाव के लिए बाहर आए तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। हमले में देव और उदय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मनोज की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

दूसरी घटना: उधार दिए माल के बदले धमकी

गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी इंदू सिंह ने विजयनगर थाने में शिकायत दी है कि वह और उनके पति मुरादनगर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री चलाते हैं। दो साल पहले उन्होंने व्यापारी रोहन विश्वकर्मा को करीब 10 लाख रुपये का माल उधार दिया था।

हाल ही में जब इंदू सिंह ने रोहन से बकाया रकम को लेकर फोन पर बातचीत की, तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।

महिला की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों मामलों में पुलिस सक्रियता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। बम्हेटा मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं उधार विवाद में व्यापारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।

Releated Posts

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top