• Home
  • UP
  • LLM और M.Sc एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी
Image

LLM और M.Sc एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़, 20 जुलाई 2025:
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में आज एलएलएम (LLM) और एमएससी एग्रोनॉमी (M.Sc Agronomy) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा विश्वविद्यालय के लोधा परिसर में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एलएलएम की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और एमएससी एग्रोनॉमी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी।

सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे एडमिट कार्ड, एक मूल पहचान पत्र, उसकी एक फोटोकॉपी और काला बॉल पेन साथ लेकर आएं। परीक्षा केंद्र पर दो-स्तरीय चेकिंग व्यवस्था लागू की गई है ताकि परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि लाने की सख्त मनाही है।

समय पालन पर विशेष ध्यान देते हुए विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एलएलएम के अभ्यर्थियों को सुबह 9:40 बजे के बाद और एमएससी एग्रोनॉमी के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:40 बजे के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *