• Home
  • बहराइच
  • बहराइच में पहली बार आयोजित होगा महाराजा सुहेलदेव विजय मेला, सीएम योगी आज करेंगे भव्य उद्घाटन
Image

बहराइच में पहली बार आयोजित होगा महाराजा सुहेलदेव विजय मेला, सीएम योगी आज करेंगे भव्य उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025

बहराइच, लखनऊ। बहराइच के चित्तौरा में 11 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर की स्मृति में विजय दिवस का भव्य आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची अश्वारोही कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह प्रतिमा उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में बनी है और इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार ने तैयार किया है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात कर चुके हैं।

इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका लाभ भाजपा नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को मिलेगा। आयोजन के माध्यम से राजभर समाज को साधने की रणनीति मानी जा रही है, जिसका सीधा प्रभाव प्रदेश की 62 विधानसभा सीटों पर हो सकता है।

गौरतलब है कि 10 जून 1034 को बहराइच में हुए युद्ध में महाराजा सुहेलदेव ने आक्रमणकारी सैयद सालार मसूद गाजी को पराजित किया था। इसी ऐतिहासिक जीत की स्मृति में अब ‘विजय दिवस’ मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस वर्ष सैयद सालार मसूद गाजी के मेले की अनुमति नहीं दी गई है, जिसे एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है।

ओमप्रकाश राजभर ने पहले भी यह बयान दिया था कि महाराजा सुहेलदेव की विजय भारत की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर इतिहास से उनके योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया है।

Releated Posts

बहराइच: सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला विस्फोटक का जखीरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 8, 2025

बहराइच में पुलिस मुठभेड़: चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बहराइच/फखरपुर। यूपी के बहराइच जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

सैयद सालार मसूद गाजी मेले पर रोक मामले में सुनवाई पूरी, शुक्रवार को आएगा कोर्ट का फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025 बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित सैयद सालार मसूद…

ByByHindustan Mirror News May 15, 2025

UP: पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ताओं ने कमरे में छुपाकर बचाई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025, बहराइच, उत्तर प्रदेश।सोमवार को बहराइच जनपद के मोतीपुर क्षेत्र में एक…

ByByHindustan Mirror News May 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top