• Home
  • Uncategorized
  • महाराष्ट्र हनीट्रैप कांड: BJP नेता प्रफुल्ल लोढ़ा गिरफ्तार, 72 अफसरों और नेताओं पर भी शक
Image

महाराष्ट्र हनीट्रैप कांड: BJP नेता प्रफुल्ल लोढ़ा गिरफ्तार, 72 अफसरों और नेताओं पर भी शक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:22 जुलाई 2025

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा भूचाल तब आया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता प्रफुल्ल लोढ़ा को हनीट्रैप और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं लगता, बल्कि इसके तार कई बड़े नेताओं और अधिकारियों तक जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में प्रफुल्ल लोढ़ा पर पॉक्सो एक्ट और बलात्कार के तहत केस दर्ज किया गया। 5 जुलाई को उन्हें ‘लोढ़ा हाउस’ से गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। MIDC पुलिस ने उनकी संपत्तियों पर छापेमारी कर लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं।

सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि लोढ़ा पर 16 वर्षीय नाबालिग और उसकी दोस्त के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। उन्हें नौकरी का लालच देकर ‘लोढ़ा हाउस’ में बंधक बनाया गया था।

इस केस की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में एक पेन ड्राइव लहराकर दावा किया कि नासिक हनीट्रैप कांड में 72 बड़े अधिकारी और नेता शामिल हैं। इनमें जलगांव के एक पूर्व नेता और दो वरिष्ठ अधिकारी भी संदिग्ध माने जा रहे हैं।

प्रफुल्ल लोढ़ा की राजनीतिक यात्रा भी विवादों से भरी रही है। पहले वंचित बहुजन आघाडी से जुड़े, फिर बीजेपी में शामिल हुए। हाल तक वे गिरीश महाजन के कट्टर समर्थक बन चुके थे।

इस मामले की गहराई से जांच जारी है और संभावना है कि जल्द ही कई और चौंकाने वाले नाम सामने आएंगे। यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े तूफान की दस्तक मानी जा रही है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *