• Home
  • ग्रेटर नोएडा
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला
Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल के लिए टल गया है। उद्घाटन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, लेकिन डीजीसीए (DGCA) से एयरड्रोम लाइसेंस न मिलने के कारण पूरा आयोजन अचानक रद्द कर दिया गया। किसी भी नए एयरपोर्ट के संचालन से पहले सुरक्षा एवं तकनीकी औपचारिकताओं की अंतिम मंजूरी आवश्यक होती है, जो अभी लंबित है।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, लाइसेंस न मिलने की सूचना मिलते ही इवेंट कंपनी ने कार्यक्रम स्थल से मंच, टेंट, कुर्सियां और सजावटी सामान हटाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले तक जहां भव्य तैयारी चल रही थी, अब वहां ट्रकों में सामग्री लादी जा रही है और पूरा क्षेत्र खाली कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और तकनीकी जांच के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की औपचारिकताएं शेष हैं, जिन्हें पूरा होते ही एयरड्रोम लाइसेंस जारी किया जाएगा।

उद्घाटन में देरी का एक कारण 16 दिसंबर से शुरू हो रहा खरमास भी माना जा रहा है। इस अवधि में शुभ कार्य नहीं किए जाते, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि एयरपोर्ट का शुभारंभ अब जनवरी 2026 के मध्य में हो सकता है।

हालांकि स्थानीय लोगों में निराशा जरूर है, लेकिन उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। उनका मानना है कि उद्घाटन में देरी तकनीकी कारणों से हो रही है, लेकिन जब एयरपोर्ट खुलेगा तो यह वेस्ट यूपी और दिल्ली-एनसीआर के लिए वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं वाला बड़ा केंद्र बनेगा। इससे दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा। लोग आशा कर रहे हैं कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होते ही सरकार नई तारीख की घोषणा करेगी।

Releated Posts

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नशे में धुत डॉक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क…

ByByHindustan Mirror News Jan 12, 2026

नोएडा में SIR कार्य से थके BLO बोले—‘अपने खर्च पर कर रहे काम, घर तक नहीं जा पा रहे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गौतम बुद्ध नगर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने BLO और अन्य…

ByByHindustan Mirror News Nov 26, 2025

नोएडा जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा एशिया का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, YEIDA ने शुरू की बड़ी पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास…

ByByHindustan Mirror News Nov 18, 2025

अलीगढ़ कोर्ट से एक आरोपी को जबरन खींचकर ले जाने की घटना के बाद 7 पुलिसकर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के सैथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़े मामले…

ByByHindustan Mirror News Nov 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top