• Home
  • हरियाणा
  • पानीपत जासूसी प्रकरण: कैराना से एक और युवक हिरासत में, पाकिस्तान यात्रा बना शक की वजह
Image

पानीपत जासूसी प्रकरण: कैराना से एक और युवक हिरासत में, पाकिस्तान यात्रा बना शक की वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025

कैराना/पानीपत। हरियाणा के चर्चित पानीपत जासूसी मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब शामली जनपद के कैराना कस्बे से एक और युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक का नाम कामरान है, जो हाल ही में वीजा पर पाकिस्तान के सियालकोट जिले में अपनी बहन और बुआ से मिलने गया था। उसकी पाकिस्तान यात्रा और पहले गिरफ्तार हुए आरोपी नोमान से संबंधों के आधार पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ। अब हरियाणा पुलिस की CIA फर्स्ट टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कामरान कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का निवासी है। वह कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के सियालकोट जिले में स्थित अपनी बहन यासमीन और बुआ मुन्नी से मिलने गया था। वीजा के माध्यम से की गई इस यात्रा ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा और पहले से ही संदिग्ध नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस ने कामरान को संदेह के घेरे में लिया।

मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे हरियाणा पुलिस की CIA फर्स्ट टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा में दबिश दी और कामरान को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे पानीपत ले जाया गया, जहां उससे सघन पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले इसी प्रकरण में कैराना निवासी नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नोमान पर आरोप है कि वह मनी ट्रांसफर, दस्तावेजों और अन्य माध्यमों से गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। नोमान को पहले 7 दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने कैराना में कई जगह छापेमारी की थी, जिसमें पासपोर्ट और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए थे।

नोमान की पूछताछ में कामरान का नाम सामने आया, जिसके बाद अब पुलिस जांच की दिशा उसी ओर मुड़ गई है।

दिलचस्प बात यह है कि कामरान के घर में दो दिन पहले ही उसकी दादी रफीकन का निधन हो गया था। परिवार अभी शोक में ही था, इसी बीच पुलिस ने यह कार्रवाई की। इससे क्षेत्र में हलचल मच गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

पानीपत पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि कहीं कामरान का संबंध भी किसी अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क से तो नहीं है। उसका पाकिस्तान जाना, नोमान से संबंध, और यात्रा के समय का चयन जैसे कई बिंदुओं पर पुलिस की नजर है।

Releated Posts

संघ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अंडमान से अरुणाचल और जनजातीय इलाकों तक पहुंचा विस्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समालखा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए अहम फैसले हरियाणा:…

ByByHindustan Mirror News Mar 15, 2026

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रहे SI संदीप कुमार लाठर ने खुद को मारी गोली, तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हरियाणा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले की जांच कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 14, 2025

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया हटाए गए

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने सरकार और पुलिस महकमे…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2025

IPS वाई पूरन आत्महत्या केस में बड़ा एक्शन, DGP समेत 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन की आत्महत्या मामले ने पुलिस महकमे में भूचाल मचा…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top