• Home
  • Delhi
  • IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रहे SI संदीप कुमार लाठर ने खुद को मारी गोली, तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद
Image

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रहे SI संदीप कुमार लाठर ने खुद को मारी गोली, तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हरियाणा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) संदीप कुमार लाठर ने भी मंगलवार को अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने आईपीएस पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी बताया और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, एसआई संदीप लाठर फिलहाल पूरन कुमार केस की जांच में जुटे थे। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उन्हें मानसिक दबाव में काम करना पड़ रहा था और सच्चाई सामने लाने पर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। नोट में उन्होंने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का भी जिक्र किया है, जिन पर जांच प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संदीप कुमार लाठर एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी आत्महत्या ने विभाग में गहरा सदमा पहुंचाया है। वहीं, अब सवाल उठ रहे हैं कि पूरन कुमार केस में आखिर क्या ऐसी सच्चाई थी, जिसने जांच अधिकारी को भी जान देने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस विभाग ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जाएगी और उसमें दर्ज आरोपों की गहन जांच होगी।

Releated Posts

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

गाजी, खुजैमा और खालिद: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन ऑपरेटिव्स की रहस्यमयी मौतें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन वरिष्ठ ऑपरेटिव्स — गाजी मुमताज, मोहम्मद…

ByByHindustan Mirror News Jun 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top