• Home
  • Delhi
  • पीएम किसान योजना: आज खत्म होगा इंतजार, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये
Image

पीएम किसान योजना: आज खत्म होगा इंतजार, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसानों को था। योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है। आज जारी होने वाली यह किस्त इस वर्ष की आखिरी किस्त है।

सरकार आज देश के 9 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी। केवल राजस्थान में ही 66.62 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिनके खातों में 1332 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। कुछ आपदा प्रभावित राज्यों—जैसे पंजाब और उत्तराखंड—को यह किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है।

PM-Kisan Status ऐसे चेक करें

  • आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • ‘FARMERS CORNER’ सेक्शन में जाएं
  • ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें
  • अपना राज्य, जिला, सबडिविजन, ब्लॉक और गांव चुनें
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें और सूची देखें

अब तक इस योजना की 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और आज 21वीं किस्त जारी की जा रही है। हालांकि, जिन किसानों ने अपनी e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें यह किस्त नहीं मिल पाएगी। सरकार लगातार किसानों से e-KYC अपडेट कराने की अपील करती रही है, लेकिन जिन किसानों का यह प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है, वे इस बार लाभ से वंचित रह सकते हैं।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 11-2-2026

1. कुलपति ने ‘डेंटल बज 5.0’ का विमोचन किया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

दिल्ली में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, सूर्या के सामने बड़े फैसले की चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: IND vs NAM: 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबलाटी20 वर्ल्ड कप 2026…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

यूपी बजट: किसानों, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश, जानें किसको क्या मिला ?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 का…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

रूस की जगह अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने पर जोर, सरकार ने रिफाइनरियों को दिए संकेत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई ट्रेड डील के बाद रणनीति में बदलावभारत सरकार ने अपनी सरकारी तेल रिफाइनर कंपनियों…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top