• Home
  • Delhi
  • कैबिनेट फेरबदल की आहट के बीच पीएम मोदी की राज्यमंत्रियों संग मैराथन बैठक
Image

कैबिनेट फेरबदल की आहट के बीच पीएम मोदी की राज्यमंत्रियों संग मैराथन बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

तीन घंटे से अधिक चली बैठक में कामकाज की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने और पारदर्शिता पर जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक दर्जन से अधिक राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय स्थित सेवा तीर्थ में हुई यह बैठक तीन घंटे से अधिक चली। खास बात यह रही कि इसमें किसी कैबिनेट मंत्री या शीर्ष नौकरशाह को शामिल नहीं किया गया। इसे राज्यमंत्रियों के कामकाज और प्रदर्शन की सीधे समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। आगामी हफ्तों में ऐसी और बैठकें होने की संभावना है, जिससे संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को भी बल मिला है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों में किए गए सुधारों, नई पहलों और अब तक की प्रगति का प्रधानमंत्री के सामने ब्यौरा रखा। पीएम मोदी ने परियोजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही काम की गुणवत्ता बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

लाभार्थियों तक सीधे पहुंचे योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री ने राज्यमंत्रियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की कमी न रहे और लक्षित वर्ग को सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिले, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

जानकारी के अनुसार, यह राज्यमंत्रियों के साथ बैठकों के पहले दौर की शुरुआत है। सोमवार की बैठक में कृषि, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े मंत्री शामिल हुए। यह बैठक सुशासन, सुरक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर सचिवों के अलग-अलग एम्पावर्ड ग्रुप के साथ प्रधानमंत्री की हालिया बैठकों के बाद हुई है।

गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर पीएम, 35 हजार करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वडोदरा, नवसारी और मुंबई में आयोजित कार्यक्रमों में वह 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन प्रमुख खंड भी शामिल हैं। पीएम मोदी के मुताबिक इनसे देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। मुंबई में वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।

#PMModi #CabinetReshuffle #UnionMinisters #Gujarat #FintechFest

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *