Image

दहेज के लिए विवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

मुरादाबाद । मझोला क्षेत्र के सरस्वती धर्मशाला के पास रहने वाली विवाहिता दीपा को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आरोपित उसे लावारिस छोड़कर फरार हो गए।

अमरोहा के तिगरिया खादर निवासी उदल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दीपा की शादी रवि कुमार से की थी। शादी में लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही रवि कुमार, उसके पिता रामचरन और मां कमलेश ने 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि दीपा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दीपा की आठ माह की बेटी भी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रवि कुमार के किसी युवती से अवैध संबंध हैं और दीपा के विरोध करने पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

उदल सिंह ने बताया कि 15 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे दीपा को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।

Releated Posts

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर आरपी सिंह को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मुरादाबाद के तत्कालीन सिविल लाइंस प्रभारी को लखनऊ में सीएम योगी ने किया सम्मानित व्यापारी संदीप…

ByByHindustan Mirror News Dec 29, 2025

मुरादाबाद के सबीह खान को एप्पल ने बनाया नया COO

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 0९ जुलाई 2025 नई दिल्ली: विश्व की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने सबीह खान को…

ByByHindustan Mirror News Jul 9, 2025

दार्जिलिंग का अलाद्दीन मुरादाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग के साथ हुआ था फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025 मुरादाबाद/दार्जिलिंग – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने एक बड़ी…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top