• Home
  • बहराइच
  • बहराइच में पुलिस मुठभेड़: चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
Image

बहराइच में पुलिस मुठभेड़: चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025

बहराइच/फखरपुर। यूपी के बहराइच जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए फखरपुर थाना क्षेत्र के भकला गांव के पास गांधी घाट पर मुठभेड़ के बाद चार अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर बदमाशों ने दो चक्र गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी के माल के बंटवारे को लेकर गांधी घाट के पास झगड़ रहे हैं। इसी सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी मनोज कुमार यादव और फखरपुर एसएचओ मिहिरेश कुमार राय की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

घायलों की पहचान बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाने के मऊमंडी निवासी हिस्ट्रीशीटर सरगना रज्जख अली के रूप में हुई है। तीन अन्य बदमाशों की पहचान भी बाराबंकी जिले के ही निवासी के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चोरी की बाइक, सोने-चांदी के जेवरात और चोरी गया अन्य माल बरामद किया है।

घायल बदमाश को फखरपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ कैसरगंज राजू खोखर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Releated Posts

बहराइच में पहली बार आयोजित होगा महाराजा सुहेलदेव विजय मेला, सीएम योगी आज करेंगे भव्य उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 बहराइच, लखनऊ। बहराइच के चित्तौरा में 11 जून को महाराजा सुहेलदेव…

ByByHindustan Mirror News Jun 10, 2025

बहराइच: सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला विस्फोटक का जखीरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 8, 2025

सैयद सालार मसूद गाजी मेले पर रोक मामले में सुनवाई पूरी, शुक्रवार को आएगा कोर्ट का फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025 बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित सैयद सालार मसूद…

ByByHindustan Mirror News May 15, 2025

UP: पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ताओं ने कमरे में छुपाकर बचाई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025, बहराइच, उत्तर प्रदेश।सोमवार को बहराइच जनपद के मोतीपुर क्षेत्र में एक…

ByByHindustan Mirror News May 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top